स्वास्थ्य

विजयनगर में सपा के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच


अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में वार्ड-55 की कुटी पर आयोजन
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सलाह और वितरित कीं नि:शुल्क दवाएं
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के ह्यजनसेवा ही संकल्पह्ण अभियान के तहत 28 अक्टूबर को विजयनगर के सेक्टर-11 स्थित कुटी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सपा के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देने के साथ नि:शुल्क दवाएं भी वितरित कीं।
शिविर का उद्घाटन क्षेत्र के गणमान्य लोगों और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हाजी मुबीन, महबूब लारी, पार्षद फहीम, गालिब और डॉ. सलीम सहित कई लोग मौजूद रहे।
शिविर में स्थानीय निवासियों के लिए ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड शुगर, फेफड़ों की जांच (पीएफटी) और हीमोग्लोबिन की जांच नि:शुल्क की गई। मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए जनरल फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह और दवाएं उपलब्ध कराईं।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना लक्ष्य
सपा के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी आम जनता, वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संवेदनशील है। महंगाई के दौर में निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि विजयनगर के वार्ड-55 स्थित सेक्टर-11 की कुटी पर आयोजित शिविर का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नि:शुल्क पहुंचाना है। पार्टी का प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, संयोजक गालिब, हाजी मुबीन, मोहसिन एड, पार्षद फहीम, डॉ. सलीम, आमिर खान, राजा खान, महबूब लारी, शेर खान, समीर सैफी, नदीम इदरीसी, असलम मलिक और जाकिर अंसारी सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button