
मोदीनगर,संवाददाता।
रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरोध में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी है कि यदि कालाबाजारी पर लगाम ना लगाया तो बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष बबली गुर्जर,सतेंद्र शर्मा व नीरज प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एकत्र होकर मोदीनगर तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। बबली गुर्जर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे खुलेआम रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही। शिकायत करने पर उल्टे शिकायकर्ता को ही धमकी दी जा रही ,जबकि ब्लैक करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी कह रहे है गैस की कोई कमी नहीं,जबकि एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। सतेंद्र शर्मा ने कहा कि खुलेआम चार हजार रूपए का रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजित सिंह को दिया गया। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द बुकिंग के आधार पर सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बबली गुर्जर,निर्दोष खटाना,राहुल जाटव,जानी फफराना,दिनेश शर्मा,बलीवर मोनू गुर्जर,बबलू प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



