गाजियाबादशिक्षा

IAMR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छात्र सौरभ कुमार ने अंतर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी, जनपद का बढ़ाया मान

अंतर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता' में प्रथम स्थान


गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ रोड स्थित IAMR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, दुहाई के बी.एड विभाग (प्रथम वर्ष) के छात्र सौरभ कुमार ने जनपद स्तर पर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। सौरभ ने शंभू दयाल पीजी कॉलेज, गाजियाबाद के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अंतर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का विषय वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक ‘सोशल मीडिया: लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी निष्पक्षता को बढ़ावा देना’ रखा गया था। गाजियाबाद के विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों से आए प्रतिभागियों के बीच सौरभ कुमार ने विषय के पक्ष में अत्यंत प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।अपने संबोधन में सौरभ ने कहा:आज के दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र को सशक्त बनाने का एक अनिवार्य माध्यम बन चुका है। यह चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आम नागरिक की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”सौरभ की प्रखर संवाद शैली, आत्मविश्वास और विषय पर उनकी तार्किक पकड़ ने निर्णायक मंडल को बेहद प्रभावित किया, जिसके आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।

सौरभ की इस शानदार सफलता पर IAMR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधन और बी.एड विभाग ने हर्ष व्यक्त किया है। कॉलेज के शिक्षकों ने इसे सौरभ की कड़ी मेहनत और गहन शोध का परिणाम बताया। इस उपलब्धि पर कॉलेज के सहपाठियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button