गाज़ियाबादराजनीति

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भाजपाईयों ने माल्यार्पण

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भूतपूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को मेरठ मोड़ नया बस अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भाजपाईयों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर संजीव शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी प्रथा को समाप्त किया। उन्होंने किसानों के लिए जो कार्य किया, वह भुलाया नहीं जा सकता।
चौधरी चरण सिंह जैसे व्यक्ति कम ही जन्म लेते हैं। उन्होंने हमेशा कमजोरों का साथ दिया। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए वह हमेशा आगे रहते थे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए काम किया है। वह किसानों के मसीहा थे, उनके आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ना है।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान राजेश त्यागी गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी भारत भाटी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन टेढ़ा कांत कांत शर्मा संजय रावत कुलदीप त्यागी ओमेंद्र कसाना अमरीश त्यागी ओम दत्त कौशिक सुधीर शर्मा राकेश शर्मा त्यागी धीरज शर्मा राजन आर्य राजेश शर्मा कामेश्वर त्यागी रनीता सिंह अजय चौधरी मनीष चौधरी धर्मेंद्र प्रधान गगन शर्मा विनीता पाल शरद शर्मा अभिषेक शर्मा अरुण भड़ाना वीरेंद्र सारस्वत ओ पी अग्रवाल जितेंद्र यादव सुरेंद्र सेन वीरेंद्र कंडेरे गगन शर्मा नरेंद्र नागर विनय चौधरी अजय चोपड़ा सहित सैकड़ो भाजपाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button