गाजियाबादस्वास्थ्य

सी.एस.आर. प्रोजेक्ट के अन्तर्गत  डायलिसिस सैन्टर का उद्घाटन

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी द्वारा सी.एस.आर. प्रोजेक्ट के अन्तर्गत  डायलिसिस सैन्टर का उद्घाटन एवं होपगिवर्स ब्राइट विजन फाउन्डेशन द्वारा संचालित श्री तिरूपति हॉस्पीटल को किया सुपुर्द

रोटरी क्लब गाजियाबाद स्मार्ट सिटी द्वारा आज अपने सी.एस.आर. प्रोजेक्ट के अन्तर्गत डायलिसिस सैन्टर का उद्घाटन किया गया और इसे होपगिवर्स ब्राइट विजन फाउन्डेशन द्वारा संचालित श्री तिरूपति हॉस्पीटल को सुपुर्द किया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3012 की गवर्नर डा0 अमिता मोहिन्द्रू तथा विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर  फेरोलाइट  जॉइंटिग्स  लि0, तथा  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  इलेक्ट  रो0 अमित गुप्ता  थे ।

इस अवसर पर सी.एस.आर. प्रोजेक्ट प्रमोटर एवं क्लब सदस्य पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा0 सुभाष जैन ने बताया कि हमारे क्षेत्र में क्रॉनिक किडनी रोग तेजी से बढ़ रहा है और सीमित उपलब्धता और इलाज के मंहगे खर्चे के कारण कई मरीजों को समय पर डायलिसिस कराने में काफी कठिनाईयाँ होती है । कई मरीजों को जीवित रहने के लिए जीवनभर डायलिसिस की आवश्यकता होती है, जो कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बहुत महंगा होता है । इस तत्काल स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हमारे क्लब ने सी.एस.आर. कम्पनी फेरोलाइट जॉइटिंग्स लि0 के सहयोग से गाजियाबाद के श्री तिरूपति हॉस्पीटल (होपगिवर्स ब्राइट विजन फाउन्डेशन द्वारा संचालित) में डायलिसिस सेवाएं शुरू की हैं, ताकि गाजियाबाद के वंचित मरीजों को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सेंवाऐं प्रदान की जा सकें । इस परियोजना के माध्यम से हमारा उद्देश्य  “किफायती किडनी देखभाल के माध्यम से सेवा” करना है । क्लब के इस प्रोजेक्ट द्वारा स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में सुधार होगा, मरीजों के जीवित रहने की दर और जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, सतत स्वास्थ्य सेवा वितरण को बढ़ावा मिलेगा और सामुदायिक सेवा में रोटरी की भूमिका मजबूत होगी ।

इस सी.एस.आर. परियोजना की कुल लागत लगभग 30 लाख रूपये  हैं ।

डा0 सुभाष जैन ने इस प्रोजेक्ट की सफलता में उदार योगदान और समर्थन के लिए सी.एस.आर. कम्पनी फेरोलाइट जॉइंटिंग्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अशोक कुमार शर्मा तथा गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया ।

डा0 राजीव गोयल ने श्री तिरूपति हॉस्पीटल के संचालक होपगिवर्स ब्राइट विजन फाउन्डेशन  को  ”डायलिसि सेंटर“ की  सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गाजियाबाद स्मार्ट सिटी क्लब और सी.एस.आर. कम्पनी फेरोलाइट जॉइंटिंग्स लि0 को धन्यवाद दिया और उनके उदार सहयोग के लिए प्रशंसा की ।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अतिथिगण  पी.डी.जी. जे.के. गौड, पी.डी.जी. अशोक अग्रवाल,  पी.डी.जी. प्रियतोष गुप्ता एवं रचना गुप्ता, डी.जी.एन.डी. रीना गुप्ता, रो0 बबीता जैन, नमन जैन, संदीप मिगलानी, अमित बंसल, आशीष महाजन, आलोक गर्ग एवं निशा गर्ग, संदीप जेटली, विपुल कुच्छल और रोटरी गाजियाबाद स्मार्ट सिटी क्लब की अध्यक्ष भारती गर्ग, आशीष गर्ग, सचिव प्रवीण गोयल, सीमा गोयल, रीना अग्रवाल,  डा0 अरूणा सिंघल, रीनम अग्रवाल, पूनम गर्ग, अलका गोयल, सुजाता गर्ग, अनु अग्रवाल, ममता अग्रवाल,  मीनू गुप्ता, डा0 राकेश छारिया, योगेश कुमार गोयल, सारंग अग्रवाल, नरेश कुमार गर्ग, अनीश गुप्ता, अधीर गर्ग, मनोज अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का समापन क्लब अध्यक्ष रो0 भारती गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, क्लब के सभी सदस्यों और श्री तिरूपति हॉस्पीटल के सभी सदस्यों को इस भव्य अवसर पर उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button