उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

शहर के 21 पार्कों को विकसित करने की तैयारी

-इंद्रप्रस्थ और मधुबन योजना के आवासीय व औद्योगिक पार्कों का किया है चयन
-पार्कों की मरम्मत के साथ विकसित भी होंगे, पर्यावरण संरक्षित करने वाले पौधे लगेंगे
गाजियाबाद, ।
शहर के 21 पार्कों को विकसित करने की तैयारी है। यह पार्क जीडीए ने इंद्रप्रस्थ और मधुबन बापूधाम योजना में चिह्नित किए हैं। पार्कों में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए पौधारोपण होगा। साथ ही मरम्मत करते हुए आधुनिक रूप से विकसित किए जाएंगे।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के छोटे-बड़े 120 पार्क हैं। इनमें से करीब दस बड़े पार्क हैं। साथ ही तीन नर्सरी का भी प्राधिकरण संचालन कर रहा है, जिनमें शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए पौध तैयार की जाती है। अब प्राधिकरण मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 नए पार्क विकसित करेगा, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इन पार्कों को विकसित करने और रखरखाव करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ताकि इन्हें जल्द से जल्द तैयार कर विकसित किया जा सके। इन पार्कों में सभी उम्र के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी। पार्कों को में पेड़ पौधों की उचित व्यवस्था होगी। साथ ही इन पौधों के रखरखा समेत साफ सफाई की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही इन योजनाओं की हरित पट्टियों को विकसित करने के साथ ही उनका रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। ताकि लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिले। यह पार्क आवासीय समेत औद्योगिक क्षेत्रों के शामिल है।

सभी के लिए होंगी सुविधाएं

इन पार्कों में सुबह शाम को सभी आयु वर्ग के लोग आएंगे, जिन्हें ध्यान में रखते हुए ही इन्हें विकसित किया जाएगा। लोग पार्कों में घूमने फिरने का आनंद ले सके। इसके लिए घूमने के लिए ट्रैक बनेगा। इसके अलावा बच्चे यहां खेलने के साथ ही झूले झूलने का मजा ले सकेंगे। पार्क हरियालियुक्त होने के कारण दिन के वक्त भी लोग यहां आ सकेंगे।

लैंड स्केप और आकर्षक पत्थर लगेंगे

अधिकारी बताते हैं कि इन पार्कों में लैंड स्केप बनाई जाएंगे। साथ ही विभिन्न आकृति के आकर्षक पत्थर लगेंगे। पत्थर सांस्कृतिक धरोहर को बया करने वाले होंगे। साथ ही यहा छोटे छोटे वायरनेस स्ट्रेक्चर भी लगाए जाएंगे, जो विभिन्न तरह का संदेश देंगे। साथ ही पार्कों में पेड़ों की आकृतियां भी बनाकर लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को यह आकर्षित कर सके।

मधुबन बापूधाम से सबसे अधिक पार्क

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि मधुबन बापूधाम योजना के एफ ब्लॉक के 11 पार्कों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना के बी ब्लॉक का एक पार्क, एच ब्लाक के दो, औद्योगिक क्षेत्र का एक, एफ ब्लॉक के छह पार्क विकिसत होंगे। इनमें पांच हजार से अधिक पौधे लगेंगे। इन पार्कों को विकसित करने के साथ ही अन्य क्षेत्रों के पार्कों को भी विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

वर्जन
मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 पार्क नए सिरे से विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इन पार्कों को जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। ताकि लोगों को इनका फायदा मिल सके।
-आलोक रंजन, उद्यान प्रभारी, जीडीए

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button