गाज़ियाबाद

भारत के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस पार्टी का योगदान अतुलनीय: बिजेंद्र यादव

कांग्रेसियों ने पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी का झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी।

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक देश हित में किए गए कार्य के विषय में बताया। बिजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के हर वर्ग को साथ लेकर देश को आगे ले जाने का विषेश काम किया। भारत के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस पार्टी ने विशेष योगदान दिया है। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन जे के गौड ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस सचिव सलीम अहमद (सैफी), पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अगिनहोत्री,एससीएसटी विभाग के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत, पीसीएस सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वषिठ, पीसीएस सदस्य राजाराम भारती,एससीएसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, पीसीएस सदस्य वीर सिंह जाटव, खोड़ा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, लोनी नगर अध्यक्ष वी के मेजर, जिला महासचिव राजेंद्र शर्मा, जिला महासचिव राजबाला, जिला महासचिव ओंकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी, राकेश लोधी, अविनाश, आसिफ, शंकर ठाकुर, कृपा शंकर, दिनेश शर्मा,देव चौधरी, रिंकू माथुर, जग्गू पहलवान,नईम प्रधान,नबाब चैयरमेन, सुभाष जाटव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button