उत्तर प्रदेशदिल्ली

नॉलेज पार्क में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन


विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने किया प्रतिभाग
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गौतम बुद्ध नगर। हमारी संस्कृति हमारी पहचान पर्व के तहत  पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान नॉलेज पार्क 2  में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सदर तहसील गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। 

प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उपयुक्त पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार मंच प्रदान करते हुए उनको प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व           इसी श्रृंखला में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित संस्कृति महोत्सव “हमारी संस्कृति हमारी पहचान“ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कलाओं गायन, वादन और नृत्य जैसे में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान नॉलेज पार्क 2 ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया, जिसमें सदर तहसील गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक दल में ख्याति प्राप्त लोक गायक मंजु शर्मा, गीता मिश्रा, रक्षा त्रिपाठी उपस्थित रही। इस प्रतियोगिता में गायन विधा में मोनिका प्रथम, पायल द्वितीय, कोमल तृतीय स्थान पर रही एवं कनिष्ठ वर्ग में दक्षिता प्रथम, पंछी द्वितीय और सरण्या ने तृतीय स्थान पाया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों में जयबीर भाटी, ऋतु चौधरी आदि द्वारा रागिनी प्रस्तुत की गई एवं कलाकारों को उत्साह वर्धन के लिए नोडल अधिकारी डॉक्टर विनीता श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सचिन पवार और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायक ब्रह्म पाल नागर द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। आयोजित मंच का सफल संचालन विकास सक्सेना के द्वारा किया किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button