उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाददिल्लीनई दिल्लीराष्ट्रीयस्वास्थ्य

जनरल ने लोनी में 55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन


मनस्वी वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। केंद्रीय परिवहन और सड़क राज्य मंत्री वीके सिंह और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने  लोनी नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में होने वाले 55 करोड़ 74 लाख 25 हजार रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। लोनी के एक मैरिज होम में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने कहा कि लोनी में केन्द्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही विद्यालय का निर्माण शुरु हो जाऐगा। जबकि लोनी के विभिन्न वाडों में 55 करोड़ 74 लाख 25 हजार रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे लोनी के विकास को गति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को कच्चे रास्तों से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जल्द ही बेहटा बंद फाटक पर अंडर पास अथवा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाऐगा। डूंडा हैडा तक मेट्रो विस्तार कराया जाऐगा।

प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड दिया गया है। गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा तथा वाडों के सभासद और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा आज का दिन लोनी के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के सहयोग से लोनी नगरपालिका में 211 विकास कार्यों का शुभारंभ प्रदेश सरकार और भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो लोनी के सर्वांगीण विकास के प्रति है। आज लोनी नगर पालिका से लेकर लोनी देहात के सभी महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों, कॉलोनियों के मुख्य मार्गों व गलियों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है। करोड़ों की लागत लोनी देहात व नगरपालिका के हर वार्ड में विकास कार्य विधायक निधि, मुख्यमंत्री त्वरित योजना अंतर्गत, राज्य वित्त, डूडा, पीडब्ल्यूडी आदि के माध्यम से करोड़ों के विकास कार्यों से आवागमन सुगम होगा लोगों की जि़ंदगी आसान होगी और लोनी की तस्वीर और अच्छी होगी। लोनी एक हाईटेक सिटी बने इसके लिए बृहद स्तर पर योजना तैयार की जा रही है।
बॉक्स
मंदिर निर्माण हेतु 31 लाख रुपये का दान दिया
वरिष्ठ समाजसेवी  अशोक कुमार अग्रवाल  ने  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  को राम मंदिर निर्माण हेतु 31 लाख रुपये का दान दिया है।  जनरल  ने उनके आवास पर उपस्थित होकर यह धनराशि प्राप्त की। बेहद ही गर्व और हर्ष का विषय है कि भगवान  राम में जन-जन की इतनी प्रगाढ़ आस्था है। हम ऐसे तमाम सनातनी सेवकों को बार बार प्रणाम करते हैं जो मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button