गाज़ियाबाद

महापौर ने 3.80 करोड़ की पानी आपूर्ति लाइन का किया शिलान्यास


मनस्वी वाणी संवादाता  
गाजियाबाद। पानी की समस्या से जूझ रहे मोहन नगर जोन क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में भरपूर पानी की आपूर्ति हो सकेगी। बुधवार को महापौर सुनीता दयाल ने 3.80 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल आपूर्ति के लिए डाली जाने वाली पाइप लाइन का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। महापौर ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति कराना नगर निगम का मूल कार्य है। इससे हर-घर पानी पहुंचेगा। पेयजल आपूर्ति के कार्य में कोई भी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई के साथ भरपाई होगी। महापौर ने  मोहन नगर जोन क्षेत्र के दो वार्डों में पेयजल आपूर्ति की दिक्कत होने की शिकायत मिलने के बाद 15वें वित्त आयोग के फंड से यह कार्य पास कराया। नगर निगम के वार्ड-82 शहीद नगर में विभिन्न स्थानों पर 110,160,200 एमएम की 5000 मीटर की एचडीपीई पेयजल आपूर्ति लाइन डाली जाएगी।
इसकी लागत 1.62 करोड़ और वार्ड-10 डीएलएफ  कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर करीब 7000 मीटर लंबी पेयजल आपूर्ति लाइन 2.20 करोड़ रुपए में डाली जाएगी। महापौर से मिलकर पार्षदों ने यहां पर पानी की समस्या बताई थी। यहां पर करीब 15 साल पहले पानी की लाइन डाली गई थी। जो टूट गई। नगर निगम की पानी की लाइनों से यह कार्य होने के बाद घर-घर पानी पहुंचेगा। इससे हजारों लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। महापौर ने वार्ड-16 गढ़ी सिकरोड़ गांव में करीब 27 लाख रुपए की लागत से नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का भी नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। दोनों गांवों में पानी निकासी की बड़ी समस्या थी। महापौर ने यहां पर कार्य शुरू करा दिया। गांव के अन्य कार्यों का भी समाधान निकाले जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद किरण देवी, पार्षद नीलम, पार्षद रवि भाटी, पूर्व पार्षद सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, राजीव डागर, संजय कौशिक, मनवीर फौजी, राकेश जैन, मोहननगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह,सहायक अभियंता ओम प्रकाश,अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button