उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

गाजियाबाद के तीन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मनस्वी वाणी] संवाददाता गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल के चलते 98 जिलों के संगठनात्मक प्रभारी बदले गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोग लोकसभा चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे थे उनके अरमानों पर अब पानी फिर गया है वह लड़ने की बजाए अब चुनाव लड़वाने का कार्य करेंगे। गाजियाबाद से मयंक गोयल] राजा वर्मा और बसंत त्यागी को अहम जिम्मेदारी दी गई है। मयंक गोयल को मेरठ] राजा वर्मा को रामपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है] जबकि बसंत त्यागी को बुलंदशहर प्रभारी नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए खराब परफॉर्मेंस करने वाले 98 जिला प्रभारियों को हटा दिया है। उनके स्थान पर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह भारतीय जनता पार्टी का बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक कर नए नामों की सूची जारी की है] जिसमें गाजियाबाद से मयंक गोयल] बसंत त्यागी और राजा वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जियाबाद महानगर और जिले की जिम्मेदारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और आगरा से एमएलसी मानवेन्द्र सिंह को दी गई है। इसके पीछे संगठन की मंशा है कि लोकसभा चुनाव से पहले गाजियाबाद में भाजपा में चल रही अंतरकलह को समाप्त करना है। अब देखना यह है कि पार्टी की अपेक्षाओं पर मानवेन्द्र सिंह कितने खरे उतरते हैं। भाजपा ने सोमवार को प्रदेश के जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इससे पहले गाजियाबाद जिला की प्रभारी कांता कर्दम को अब नोएडा महानगर और महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि को आगरा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों के स्थान पर अब मानवेन्द्र सिंह को एकल रूप से जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें मिली प्रभारी की जिम्मेदारी रामपुर & राजा वर्मा] मुरादाबाद महानगर & राजेश यादव] शामली & विकास अग्रवाल] अमरोहा & सत्यपाल पाल] बिजनौर & हरिओम शर्मा] सहारनपुर & वाईपी सिंह] सहारनपुर जिला & डीके शर्मा] मुज&फरनगर & सूर्यप्रकाश पाल] मेरठ महानगर & विजय शिवहरे] मेरठ जिला & मयंक गोयल] गाजियाबाद महानगर & मानवेंद्र सिंह] हापुड़ & सत्यपाल सैनी] नोएडा महानगर & कांता कर्दम] गौतमबुद्ध नगर & प्रमोद गुप्ता] बागपत & चंद्र मोहन] संभल & हेमंत राजपूत] बुलंदशहर& बसंत त्यागी] कन्नौज & इंद्रपाल पटेल] औरैया & आनंद सिंह] कानपुर देहात & अशोक राजपूत कानपुर ग्रामीण & राधेश्याम पांडेय] कानपुर दक्षिण और उत्तर & पंकज सिंह] फतेहपुर & रंजना उपाध्याय] जालौन & अशोक जाखरी] झांसी ग्रामीण & सतविलास शिवहरे] ललितपुर & सुरेश अवस्थी] हमीरपुर & देवेश कोरी] फरुर्खाबाद & शिव महेश दुबे] महोबा & संजीव] बांदा & रामकिशोर साहू] चित्रकूट & अनिल यादव] इटावा & कमलावती सिंह] वाराणसी महानगर & अरुण पाठक एमएलसी] गाजीपुर & राकेश दिवेदी] प्रतापगढ़ & कौशलेंद्र पटेल] भदोही & नागेंद्र रघुवंशी] जौनपुर & अशोक चौरसिया] मछलीशहर & संतोष पटेल] सुल्तानपुर & मीना चौबे अमेठी & शंकर गिरी] प्रयागराज महानगर & महेश श्रीवास्तव] प्रयागराज गंगापार & उत्तर मौर्य प्रयागराज & यमुनापार सुशील त्रिपाठी] चंदौली & अनामिका चौधरी] मिजार्पुर & सरोज कुशवाहा] कौशांबी & अवधेश गुप्ता] सोनभद्र & अमरनाथ यादव] लखनऊ महानगर & त्रयंबक त्रिपाठी] रायबरेली & पीयूष मिश्रा] सीतापुर & नीरज सिंह] लखीमपुर & बासुदेव मौर्य] हरदोई & शंकर लोधी] अंबेडकर नगर & पदम सिंह चौधरी] बाराबंकी & अवनीश सिंह एमएलसी] बलरामपुर & राहुल राज रस्तोगी] बहराइच & शिव भूषण सिंह] गोंडा & विजय बहादुर पाठक] श्रावस्ती & शिव नायक वर्मा] अयोध्या महानगर & विजय प्रताप सिंह] अयोध्या जिला & मिथलेश त्रिपाठी] उन्नाव & अर्चना मिश्रा आदि को जिम्मेदारी मिली है। मयंक गोयल को मिली मेहनत का फल] मिला बड़ा जिला मयंक गोयल को हापुड़ के स्थान पर मेरठ जिले की बड़ी कमान संगठन ने सौंपी है] संगठन ने उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हापुड़ के प्रभारी रहते हुए मयक गोयल ने सीएम योगी की विशाल जनसभा कराने के साथ&साथ प्रदेश का अनुश्चित वर्ग सम्मेलन का आयोजन बड़े स्तर पर कराया जिसमें एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ पहुंची] वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के कई कार्यक्रम उन्होंने हापुड़ में कराएं है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके कार्यकाल में गढ व पिलखुवा नगर पालिका में 25 साल बाद कमल खिला है। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी हापुड़ पूरे पश्चिम क्षेत्र में नंबर वन रहा तो प्रदेश में टॉप टैन में स्थान बनाया। अब मंयक गोयल की मेहनत को देखते हुए उन्हें बड़े जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोई खास नहीं रहा अमित बाल्मिकी का कार्यकाल अमित बाल्मिकी का कार्यकाल गाजियाबाद में कोई खास छाप नहीं छोड़ सका है। भाजपा में चल रही अंतरकलह को समाप्त करना अमित बाल्मिकी के लिए टेढ़ी खीर साबित रहा वहीं भाजपा ने मुरादनगर व खोडा नगर पालिका से हाथ भी धो दिया] उनके कार्यकाल का कोई असर भाजपा की जीत में दिखाई नहीं दिया। मेयर भले ही रिकार्ड तोड़ मतों से जीती हो लेकिन उन्होंने इसमें संगठन के योगदान को नकार दिया था] उनका साफ कहना था मेरी जीत में संगठन नहीं मोदी और योगी के नाम भूमिका रही है। वहीं साहिबाबाद क्षेत्र में पप्पू पहलवान ने पूरी तरह से जिम्मेदारी निभाई और कई पार्षद जितकर आए लेकिन अमित बाल्मिकी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम साबित रहे] शायद इसलिए उन्हे गाजियाबाद से हटाकर आगरा भेज दिया है। भाजपाई ही इस बात पर जोर दे रहे है कि अमित बाल्मिकी के कार्यकाल में खोडा और मुरादनगर हार गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button