गाज़ियाबादस्वास्थ्य

गांव चलो अभियान के लिए हुई भाजपा महानगर की कार्यशाला बैठक

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ने बताया की ग्राम चलो अभियान की महानगर कार्यशाला में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी ने सभी महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, मंडल सहसंयोजक, एवं महानगर कार्यकारिणी को इस अभियान से अवगत कराया यह बैठक ग्रैंड पीटल बैंक्विट हॉल पटेल नगर में संपन्न हुई जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के दिशा निर्देशन में गांव चलो अभियान 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच किसी भी तिथि को 3 दिन चलाया जाएगा। 11 फरवरी परम श्रद्धा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है समय समर्पण का यह अभियान हम उन्हीं को समर्पित कर रहे हैं जिसमें जिले के समस्त गांव एवं शहर के सभी बूथो पर एक कार्यकर्ता को स्थानीय निवासियों के साथ 24 घंटे रहना है। अपने स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले कार्यकर्ता को हम प्रवासी कार्यकर्ता कहते।

हैं इस अभियान में ग्राम रचना में अधिक जनसंख्या वाले ग्राम एक पंचायत को एक ग्राम एवं एक पंचायत में आने वाले अनेक छोटे गांव हैं अपेक्षा है कि 1000 की जनसंख्या वाले गांव में एक संयोजक एवं एक प्रवासी तथा 2000 की जनसंख्या वाले गांव में 2 संयोजक एवं 2 प्रवासी भेजने की व्यवस्था की जाएगी कुल मिलाकर 1000 की जनसंख्या को एक यूनिट के रूप में माना जाएगा नगर में एक बूथ पर एक कार्यकर्ता रहेंगे एवं अभियान पूर्ण होने के बाद भी प्रत्येक 15 दिन में लोकसभा चुनाव की समाप्ति तक निर्धारित गांव में प्रवासी कार्यकर्ता का जाना अनिवार्य होगा इसमें वरिष्ठ नेता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा, प्रकोष्ठ, कार्य विभाग, के भी पदाधिकारी का प्रवासी के रूप में चयन होगा एवं प्रवासी अपने प्रवास स्थान पर संपूर्ण समय देंगे एवं क्षेत्र की जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत करेंगे एवं किसी भी प्रकार की क्षेत्र में होने वाली समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराने का अथक प्रयास करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button