खबरेंहरियाणा

सिरसा डेरा से भारी संख्या में हथियार बरामद

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के सिरसा डेरे से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पुलिस ने एक अभियान के दौरान ये हथियार डेरे से बरामद किये हैं। इनमें कई राइफल, रिवॉल्वर और गन शामिल हैं।हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के डेरों से हथियार बरामद होने का सिलसिला जारी है।

पुलिस ने एक बार फिर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डेरे से हथियार बरामद किए हैं। रोहतक की सुनरिया जेल में कैद गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से पुलिस को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। इन हथियारों में कई राइफल, रिवॉल्वर और अलग-अलग तरह की बंदूकें शामिल हैं। हरियाणा और पंजाब में अबतक डेरा सच्चा सौदा के कई डेरों और नामचर्चा घरों से हथियार बरामद हो चुके हैं।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अपील की थी कि जिन लोगों के पास लाइसेंस हथियार है वो जमा करवाए। अब तक पुलिस को 33 हथियार जमा करवाए गए हैं। बाकी जिन्होंने हथियार जमा नहीं करवाए हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। सिरसा डेरे से इतने हथियार बरामद होने से पुलिस भी हैरान है। डेरे से बरामद किए गए हथियारों को पुलिस ने सिरसा के सदर थाने में रखा गया है। पुलिस डेरे से बरामद हुए हथियारों की जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में यहां हथियार क्यों जुटाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button