खेल

जिंदल पैंथर ने जीती नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप की ट्रॉफी

: दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में खेले गए फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरी पलों में शानदार खेल दिखाकर जिंदल पैंथर ने जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली के ऐतिहासिक जयपुर पोलो ग्राउंड में बीएमसी एडवाइजर्स नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें जिंदल पैंथर ने जयपुर अचीवर्स को 9-8 से हराकर खिताब जीत लिया।

मैच बेहद रोमांचक रहा और अंत तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी पलों तक स्कोर बराबरी पर था, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया।

निर्णायक समय में जिंदल पैंथर की ओर से लोकसभा सांसद और खिलाड़ी नवीन जिंदल ने रामिरो ज़ावालेटा के साथ मिलकर छठे चक्कर में टीम की कमान संभाली। उनके प्रदर्शन ने टीम की जीत पक्की कर दी। जीत के बाद टीम के कप्तान नवीन जिंदल ने अपनी खुशी ज़ाहिर की।

रामिरो ज़ावालेटा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button