उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

अपर नगर आयुक्त ने पार्षद प्रवीण चौधरी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज

धमकी देने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
प्रवीण चौधरी ने मामले को बताया फर्जी, आरोपों को बताया निराधार
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद प्रवीण चौधरी पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त को लिखित शिकायत देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। यादव ने कहा कि कार्यालय परिसर में उनके साथ दबाव बनाने, धमकाने और अभद्र व्यवहार की घटना हुई, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, यह घटना सामुदायिक केंद्र की बुकिंग से जुड़े एक मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान हुई। प्रारंभिक जांच में कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसी बीच, एक कर्मचारी की अचानक मौत की खबर फैलने के बाद कुछ लोग आक्रोशित होकर निगम कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को अंदर जाने से रोकने लगे।
पीसीएस अधिकारी जंग बहादुर यादव को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने के निर्देश दिए गए थे। उनके पहुंचने पर माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि किसी भी कर्मचारी को काम करने से न रोका जाए और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। इसी दौरान भाजपा पार्षद प्रवीण चौधरी और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। यादव ने आरोप लगाया है कि प्रवीण चौधरी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, झूठे आरोप लगाए और खुलेआम धमकी भी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि इस दौरान जान-माल के नुकसान की धमकी दी गई। जंग बहादुर यादव ने बताया कि इस घटना के बाद से वे मानसिक दबाव में हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार है: प्रवीण चौधरी
पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नगर निगम के पुराने कर्मचारी की मौत हो जाती है और संवेदना जातने और मृतक कर्मचारी की पैरोकारी करने के लिए जाते है अगर यह अपराध है तो में दोषी हूँ, उन्होंने कहा कि अपर नगरायुक्त जंग बहादुर यादव ने जो आरोप लगाए है वह बेबुनियाद है मौके पर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी डा. अनुज और पल्लवी भी मौके पर थे, हमने मृतक कर्मचारी के प्रति सहानुभूति जताई है जबकि जिस कर्मचारी ने अपना जीवन नगर निगम को दे दिया उसे अधिकारियों द्वारा दो दिन में दोषी मान लिया गया है यह अन्याय पूर्ण है, अगामी निगम की बैठक में इसका जवाब दिया जाएंगा।
्र

प्रवीण चौधरी का ऐसा व्यवहार नहीं है: शीतल चौधरी
वार्ड 9 की पार्षद शीतल चौधरी ने कहा कि प्रवीण चौधरी एक सुलझे हुए और जिम्मेदार व्यक्ति है उनका ऐसा व्यवहार नहीं है वह मिलन सार व्यक्ति है, वैसे मुझे इस पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है, न ही में उस समय उनके साथ मौजूद थी लेकिन इतना जरूर कहूँगी कि प्रवीण चौधरी एक व्यवहार कुशल व्यक्ति है, नगर निगम अधिकारी को कोई लगत फैमी जरूर हुई है।

यह नगर निगम का मामला जल्दी सुलझा लिया जाएगा: राजीव शर्मा
पार्षद राजीव शर्मा ने कहा कि यह हमारा नगर निगम का मामला है, नगर निगम हमारा परिवार है, यह मिसस्टैडिंग हुई है जिसे सही कर लिया जाएंगा, हम लोग तो उनके आॅफिस में गए भी नहीं थे बाहर खड़े होकर बात हो रही थी, जल्द ही इस पूरे प्रकरण को सुलझा लिया जाएगा। प्रवीण चौधरी और नगर निगम के अधिकारी नगर निगम के परिवार का हिस्सा है, गलतफहमियां हो जाती है, जिन्हें सही कर लिया जाएंगा।

ॅहम प्रवीण चौधरी के साथ है: हिमांशु शर्मा
पार्षद हिमांशु शर्मा ने कहा कि किस अधिकारी के पास सुरक्षा नहीं है, अपर नगरायुक्त के पास दो सरकारी गनर है, वहीं प्रवीण चौधरी नगर निगम के कर्मचारी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कुछ मुद्दों को लेकर गए थे, जिसे नगर निगम अधिकारियों द्वारा राजनीतिक तूल दिया जा रहा है, हम प्रवीण चौधारी के साथ है। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button