
नमस्कार मै विंध्यवासिनी कुमार ये शब्द अब केवल खायलों मे आएंगे क्योंकि अपने शुभचिंतको को फोन करने वाले पूर्व विधानपरिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनांक:12-फ़रवरी-2026 को स्वर्गवासी हों गए है।
गाजियाबाद मे विंध्यवासिनी कुमार जी के सहयोगियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए हरिशचंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमें विंध्यवासिनी जी के सहयोगियों ने उनके साथ बिताए लम्हो को साझा किया विंध्यवासिनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने उनके साथ व्यतीत हुए समय को साझा किया अपने सम्बोधन मे श्री त्यागी ने कहा की उनका विंध्यवासिनी जी से विधायर्थी परिषद के समय से परिचय है।उनके विधानमंडल नेता व प्रदेश पदाधिकारी रहते उनके द्वारा किए गए कार्यो को निकट से देखने का मौका मिला जनपद प्रवास के दौरान पौधा रोपण करना कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाना ओर उनके सुख-दुख मे शामिल होना उनकी विशेषता थी।



वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल यादव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की विंध्यवासिनी जी के गृह जनपद प्रतापगढ़ निवासी होने के कारण मुझे अपने बालयकाल से ही उन्हें देखने जानने का शौभाग्य प्राप्त हुए है वर्ष 1974 के राज्य सभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशीयों के खिलाफ प्रदेश व्यापी माहौल बनाने से न केवल कांग्रेस प्रत्याशीयों की हार हुई बल्कि विंध्यवासिनी जी प्रदेश स्तरीय नेता की छवि बनी ,पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही,पूर्व महापौर आशु वर्मा,शिक्षाविद पृथ्वी सिंह कसाना,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एस. पी. सिंह,पूर्व पार्षद हिमांशु लव,संजय कश्यप डायरेक्टर गैल इंडिया,वरिष्ठ पत्रकार गौरव त्यागी,पार्षद वीरेंद्र त्यागी,पार्षद नीरज गोयल,वागिश शर्मा एडवोकेट,नीरज शर्मा,अवधेश वत्स, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप प्रसाद,एडवोकेट प्रेमपाल, डी. एन. सिंह, कार्तिकय त्यागी आदि ने विंध्यवासिनी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व गायत्री मंत्र के साथ दो मिनट का मौन धारण कर पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की कार्यक्रम का संचालन सचिन सोनी ने किया।



