गाजियाबाद

एसडीएम सदर और अधिशासी अधिकारी ने मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ

  • शासन द्वारा मनोनीत नगर पंचायत डासना के तीन सभासदों को दिलाई शपथ
  • विधायक धर्मेश तोमर, अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन सहित अन्य सभासद रहे मौजूद

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विकास की गति को जहां तेजी के साथ बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं पार्षद और सभासदों को मनोनीत कर विकास में उनकी भागीदारी को चार चांद लगाने का कार्य किया जा रहा है। डासना नगर पंचायत से शासन द्वारा तीन सभासद को मनोनीत किया गया है । जिनको एसडीएम सदर, क्षेत्रीय विधायक, अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन ने उन्हें शपथ दिलाकर क्षेत्र के विकास को लेकर अपील भी कि गयी है।  हालांकि मनोनीत और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंच का संचालन कमल चौधरी द्वारा किया गया और अध्यक्षता चेयरमैन द्वारा की गई । इस दौरान अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि 13अप्रेल 2026 को नगर पंचायत डासना में शासन द्वारा मनोनित सभासदो के शपथ ग्रहण समारोह एवं नगर पंचायत डासना द्वारा कराये गये विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर के कर कमलो द्वारा कराया गया। इस समारोह अतिथि के रूप में भाजपा नेता डीडी यादव, सतीश गोयल, अजय कुमार तोमर आदि मौजूद रहे। शासन द्वारा मनोनित सभासदों योगेश शर्मा, ललित गोयल एवं विकास वाल्मीकी का शपथ ग्रहण समारोह एसडीएम सदर अरूण दिक्षित द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत डासना की चेयरमैन बांगेजहाँ, अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं सभी सभासद एवं नगर पंचायत डासना के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन कमल चौधरी के द्वारा किया गया

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button