
प्रयागराज । विश्वविद्यालय अनुदान आयाेग ( यूजीसी ) के नए समता संबंधी कानून लागू करने की मांग लेकर शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने सरकार से मांग किया है कि यूजीसी के नए समता संबंधी नियमाें को लागू किया जाय। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रही।
यूजीसी के नए नियम के समर्थन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सीएमपी डिग्री कालेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विभिन्न छात्र संगठन से जुड़े छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को बैंक रोड चौराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज के कार्यालय की ओर जाने लगे। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज और कर्नलगंज थाने की पुलिस टीम के साथ पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर रहे भीड़ के आगे पीछे लगे रहे। यूजीसी लागू करने की मांग करते जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।



