गाजियाबाद

राज्य कर विभाग में मनायी दानवीर भामाशाह जयंती, व्यापारियों को किया गया सम्मानित

– रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, मोहननगर गाजियाबाद में दानवीर भामाशाह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित- राज्य कर विभाग की ओर से चिन्हित संवर्ग में टैक्स देने वाले व्यापारियों को किया गया सम्मानित

  • – कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे

गाजियाबाद ।  राज्य कर विभाग की ओर से सोमवार को दानवीर भामाशाह जयंती मनायी गयी। रीजननल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी व राम केश्वर अपर आयुक्त राज्य कर गाज़ियाबाद द्वारा चिन्हित संवर्ग में कर देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दानवीर भामाशाह के जीवन पर संस्कृति विभाग की ओर से देव आराध्या भक्ति एंड पार्टी द्वारा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयाना डांस एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।   

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम केश्वर, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, गाजियाबाद    जोन-प्रथम, गाजियाबाद ने कहा कि हम राज्य कर विभाग की ओर से सम्मानित होने वाली फर्में को बधाई देते हैं। चिन्हित श्रेणी के व्यापारियों को सम्मानित किया गया है लेकिन हमारे लिए सभी व्यापारी महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्र के विकास में व्यापारियों का विशेष योगदान रहता है। कर से ही देश में विकास से संबंधित व अन्य कार्य सम्पादित होते हैं। विभाग की ओर से व्यापारियों को सुगम माहौल प्रदान किया जा रहा है। 

                राम मिलन, अपर आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) गाजियाबाद द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि भारत वर्ष में दानवीर भामाशाह का जन्म हुआ। वह अपने देश के लिए समर्पित व्यक्ति थे। जब महाराणा प्रताप आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तब भामाशाह द्वारा उन्हें अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दिया था, जिससे महाराणा प्रताप द्वारा सैन्य पुर्गठन कर सैन्य अभियान चलाया गया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। 

इस मौके पर अशोक कुमार सिंह (अपर आयुक्त ग्रेड-2), जिला जीत (संयुक्त आयुक्त), सुजाता सिंह (संयुक्त आयुक्त), अजय प्रताप सिंह (संयुक्त आयुक्त), पूनम सिंह (संयुक्त आयुक्त), चन्द्रकांत भूषण (उपायुक्त), जय प्रकाश मौर्य (उपायुक्त) व अन्य मौजूद रहें। 

…….

इन फर्मों को किया गया सम्मानित

100 करोड़ रूपये से अधिक कर देने वाली फर्मों की श्रेणी में सर्वश्री गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड व लार्सन एंड टुब्रो को सम्मानित किया गया। 50 करोड़ रूपये से 100 करोड़ के बीच कर देने वाली फर्मों में सर्वश्री धर्मप्रकाश संजय कुमार व सर्वश्री प्रोग्रेसिव स्टैंपिंग प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया। 05 करोड़ से 50 करोड़ के बीच कर देने वाली फर्मों में सर्वश्री मुकेश ब्रदर्स, सर्वश्री आरव कंस्ट्रक्शन, सर्वश्री आशा इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान प्राप्त किया गया। डेढ करोड़ से 05 करोड़ तक कर देने वाली फर्मों में सर्वश्री केशव रूफिंग सिस्टम्स व सर्वश्री रिषभ ट्रेडिंग कंपनी को चयनित किया गया। डेढ़ करोड़ कर कर देने वाली फर्मों में सर्वश्री मार्क टेक इंजीनियर्स व सर्वश्री एसेट प्लक रियल्टी द्वारा सम्मान प्राप्त किया गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button