गाजियाबाद

टेक्स से सम्बंधित कागजात चोरी होने की आशंका

डासना नगर पंचायत की अलमारी के टूटे ताले

आखिर किसने की इतनी बड़ी हिम्मत , अधिशासी अधिकारी ने दी तहरीर

गाजियाबाद। डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा मसूरी पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत कार्यालय में स्थित अलमारी के तले तोड़कर कागजात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि डासना नगर पंचायत स्थित कार्यालय में टैक्स की फाइल और कागजात पर हाथ साफ करने के उद्देश्य से चोर द्वारा अलमारी के तालों को तोड़ा गया। सुबह इस मामले की शिकायत नगर पंचायत के कर्मचारी सुभाष द्वारा अधिशासी अधिकारी को दी गई। अधिशासी अधिकारी ने मसूरी पुलिस को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात की है। अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी सुभाष कुमार द्वारा सुबह जब ऑफिस खोला गया तो देखा की अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। उसमें से टैक्स के कुछ कागजात चोरी होने का शक हैं। इसी को लेकर मसूरी पुलिस, एसीपी, उच्च अधिकारियों और चेयरमैन को इस पूरे मामले से अवगत कराया गया है और जल्द मामले का खुलासा करने की पुलिस को शिकायत पत्र देकर मांग की गई है। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button