Uncategorized

18 फरवरी से होंगी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ

अब्दुल वाहिद / बागपत

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापिकाओ के साथ यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर की परीक्षाओ को स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से उक्त के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 2026 की परीक्षा हेतु जनपद मे हाई स्कूल के 13766 व इंटरमीडिएट के 13417 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए है। परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। जनपद मे 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिन पर सभी चाक-चौबंद व्यवस्था के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि जो कमियां अभी नजर आ रही इन्हे तत्काल दुरुस्त किया जाए। बोर्ड परीक्षाएं कैमरे की निगरानी मे संपन्न कराई जाएंगी। सभी कैमरे सभी परीक्षा केंद्रो पर व्यवस्थित तरीके से संचालित रहे। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 37 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट , 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए है। कंप्यूटर कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य गीता शर्मा व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कैलाश तिवारी को नियुक्त किया गया है। विभागीय परीक्षा नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य अंतरिक्ष को नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के जिन अध्यापको की ड्यूटी लगाई गई है वे समय से अपनी ड्यूटी करने पहुंचे।जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि हाईस्कूल की ओएमआर शीट के संबंध मे कक्ष निरीक्षक को अच्छा प्रशिक्षण पूर्व मे दे दिया जाए। और जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षाओं के समय लाइट प्रभावित नहीं होनी चाहिए सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था संचालित रहे किसी भी तरह के किसी विद्यार्थी को कोई समस्या ना आने दी जाए।

जिलाधिकारी ने अधिक्षण अभियंता विद्युत वितरण को निर्देशित किया की परीक्षाओ हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रो पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु शासन द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर वॉयस रिकार्डरयुक्त कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा केन्द्रो पर लगे डीवीआर की वेबकास्टिंग जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम से करते हुए राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम से भी कनेक्ट किये गये है।

उक्त के क्रम मे अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा 2026 के सुचारू रूप से संचालन एवं नकलविहीन परीक्षाएं कराए जाने के उद्देश्य से परीक्षा की ऑनलाइन रियल टाइम मॉनीटरिंग किये जाने हेतु 16 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक जनपद मे निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रो पर (सम्बन्धित क्षेत्र मे) एवं कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बागपत मे (सम्बन्धित क्षेत्र मे) निर्बाध विद्युत आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करे। किन्ही भी परिस्थितियो मे विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाये। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी2026 से 12मार्च 2026 तक सम्पन होगी। जो दो पारियो मे आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली 8:30 बजे से 11:45 बजे तक व द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:15 तक रहेगी । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सभी परीक्षा केंद्रो मे अच्छी लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा कक्ष मे अंधेरा न हो परीक्षा देने के लिए व्यवस्थित तरीके से अच्छा फर्नीचर लगा होना चाहिए। पानी टॉयलेट आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया जनपद मे निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रो पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरे स्टैटिक आईपी के माध्यम से जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो चुके है। तथा सभी केंद्रो के डीवीआर की स्टैटिक आईपी फीड करा कर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम मे भी जनपद बागपत का कंप्यूटर सेट स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रो के फूल  कैमरा कनेक्ट किए गए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button