
(पटना, बिहार) पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में एसिड अटैक पीड़ितों के पुनर्वास और न्यायिक सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
: पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एसिड अटैक पीड़ितों के पुनर्वास और न्यायिक सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की वर्ष 2016 की योजना के तहत एसिड अटैक पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को कानूनी सहायता, पुनर्वास योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू, राजीव कुमार प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने एसिड अटैक पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने और उनके समुचित पुनर्वास के प्रति सरकार एवं न्यायपालिका की प्रतिबद्धता को दोहराया।



