गाजियाबाद

गाजियाबाद में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के संस्थापक डॉ. जीएस विश्नार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशके जिला अध्यक्षगण जिसमें जिला अध्यक्ष रायबरेली जिला अध्यक्ष अमरोहा जिला अध्यक्ष कानपुर जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष नोएडा जिला अध्यक्ष रामपुर जिला अध्यक्ष गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मुरादाबाद जिला अध्यक्ष एटा जिला अध्यक्ष चुनाव जिला अध्यक्ष लखनऊ आदि जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष धीरज वाल्मीकि महामंत्री ऋषि वाल्मीकि महामंत्री कुलदीप बाल्मीकि महामंत्री बिल्लू चौहान मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद संतोष बाल्मीकि प्रदेश आईटी सेल परमुख अमित बाल्मीकि प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सूट प्रदेश के प्रभारी मोहनलाल बगगन महिला मोर्चा गाजियाबाद सीमा वाल्मीकि महिला मोर्चा एट संतोष बाल्मीकि के पदाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश राज्य से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा में डॉ. विश्नार के सामाजिक योगदान और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने कहा कि डॉ. विश्नार ने समाज को एकजुट करने का जो सपना देखा था, उसे आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि संगठन हमें जीने की सम्मान की और राजनीतिक शक्ति प्रदान करता है संगठन के बिना कुछ भी संभव नहीं है संगठन को आगे बढ़ाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है संगठन तभी आगे बढ़ सकता है जब हम संकल्पित मन से इसको आगे बढ़ाने में अपने आप को समर्पित करें आज अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा देश का सबसे बड़ा वाल्मीकि संगठन है जो देश के 24 प्रति में काम करता है आज हम संकल्प लें कि हम राजनीतिक भागीदारी के लिए दिन-रात संघर्ष करते हुए संगठन को प्रभावी और गतिशील करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगे कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्रीमान गोयल ने भी संबोधित किया श्री गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाता वाल्मीकि समाज से सदियों पुराना है वाल्मीकि समाज भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है इस अंक के बिना भारतीय जनता पार्टी आगे नहीं चल सकती भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि वाल्मीकि उसका कर वोटर है और हिंदुत्व में प्रखर भूमिका वाल्मीकि समाज की रही है कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने भी संबोधित करते हुए क्…

भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा समाज के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन अन्य मांगों को मनवाने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है।
प्रदेश प्रभारी एमएल बग्गन और प्रदेश महामंत्री ऋषि वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज को सम्मान तभी मिलेगा जब वह संगठित होगा। बिखराव की स्थिति में समाज अपनी ताकत का सही उपयोग नहीं कर पाता। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने मंच संचालन करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से आज संकल्प लेना होगा कि एकजुट होकर समाज का उत्थान हो सके।
कार्यक्रम में प्रदेश समेत से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज की एकता, शिक्षा तथा राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा उत्तर प्रदेश से आए वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलाया पहला संकल्प यह है की वाल्मीकि समाज के लोग शिक्षा की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे शादी विवाह तथा अन्य कार्यक्रमों में खर्चा कम करेंगे संगठन की एकता को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करेंगे संगठन में महिलाओं की वृद्धि युवाओं को सम्मान और सीनियर सिटीजनों का सेल बनाकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे सुंदर संचालन के लिए भाजपा नेता प्रदीप चौहान वाल्मीकि को मान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा सम्मानित किया क्या इस अवसर पर प्रदेश सहायक प्रतिनिधियों द्वारा संकल्प दोहराया गया और राजनीतिक भागीदारी के लिए भी मुख्य रूप से कार्य करने का आवाहन किया गया यह कार्यक्रम संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया है इसके अलावा पूरे देश में 24 प्रति में यह कार्यक्रम आज के दिन किया गया है सफल कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा बधाई ज्ञापित की गई

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button