
गौतमबुद्धनगर(मनस्वी वाणी)
ग्रेटर नोएडा की मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर के बच्चों को लेकर मशीन फेल करने जैसा विवादित तंज कसा है, जिससे सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस जहां लोग इसे निजी जीवन पर हमला बता रहे हैं. वहीं सीमा-सचिन ने चुप्पी साध रखी है. वे अपने बेटे के जन्म के बाद से बेहद खुश हैं, पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन का मामला एक बार फिर से चर्चाओ मे है, सोशल मिडिया पर बयानबाजी तेज हो गई है. लप्पू सा सचिन कह पहले सुर्खियों में रह चुकी मिथिलेश भाटी ने इस बार सीमा हैदर के बच्चों को लेकर तंज कसते कहा कि आखिर सीमा करना क्या चाह रही है,एक ही साल में दो बच्चे हो रहे हैं. इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस चढ़ गई है,मिथिलेश भाटी ने कहा कि इतनी जल्दी बच्चों का जन्म होना समझ से परे हैं, आखिर सीमा सचिन करना क्या चाहते हैं, आरोप है कि जब सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की कवायाद तेज होती है, तब तक यह बच्चा पैदा कर बैठ जाती है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद अब लोग एक दूसरे पर तंज करते नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि किसी भी महिला के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को अनावश्यक विवाद बता मामले को शांत करने की अपील की।


