
चनपटिया प्रखंड अंतर्गत खैरवा टोला, चुहड़ी में देर रात तेज हवा और आंधी के बीच भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हवा की तेज़ी के कारण कुछ ही समय में 40 से अधिक घर आग की चपेट में आ गए।
72 घंटे के भीतर ज्वेलरी लूट कांड का सफल उद्भेदन, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
चनपटिया प्रखंड अंतर्गत खैरवा टोला, चुहड़ी में देर रात तेज हवा और आंधी के बीच भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हवा की तेज़ी के कारण कुछ ही समय में 40 से अधिक घर आग की चपेट में आ गए।
05 अप्रैल , चनपटिया (प•चम्पारण, बिहार):
जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत खैरवा टोला, चुहड़ी में देर रात तेज हवा और आंधी के बीच भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह आग रात लगभग 11:45 बजे शुरू हुई और हवा की तेज़ी के कारण कुछ ही समय में लगभग 40 से अधिक घर आग की चपेट में आ गए।
आग की लपटों में कई पालतू मवेशी जैसे भैंस, गाय और बकरी भी जल गए। इसके अलावा घरों में रखे लाखों रुपये के सामान और अनाज भी आग में नष्ट हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्थानीय थाना पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग सुबह तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया।
घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन और स्थानीय मुखिया प्रभात कुमार भी पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रशासन द्वारा फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को राहत एवं मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अग्निकांड पूरे गांव को झकझोर कर रख गया है और स्थानीय लोग इस क्षति से गहरे सदमे में हैं।



