विदेश

मेवाड़ के बीबीए विद्यार्थियों ने किया याकुल्ट कंपनी का भ्रमण


गाज़ियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीबीए विद्यार्थियों ने सोनीपत स्थित याकुल्ट डैनोन इंडिया प्रा. लि. कंपनी का भ्रमण कर उत्पादन की संपूर्ण स्वचालित प्रक्रिया को करीब से देखा और उद्योग की कार्यप्रणाली को समझा। भ्रमण का उद्देश्य बीबीए पाठ्यक्रम के प्रमुख विषयों-ऑपरेशंस मैनेजमेंट, गुणवत्ता नियंत्रण, सप्लाई चेन और मार्केटिंग को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। छात्रों ने देखा कि किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वच्छता बनाए रखते हुए बिना मानव संपर्क के उत्पादन किया जाता है, जिससे उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि याकुल्ट डैनोन इंडिया प्रा. लि. जापान की याकुल्ट होंशा कंपनी लिमिटेड और फ्रांस के ग्रुप डैनोन के बीच एक संयुक्त उपक्रम है, जो प्रोबायोटिक स्वास्थ्य पेय के क्षेत्र में अग्रणी है। संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 10 लाख बोतलों का उत्पादन होता है और कोल्ड-चेन वितरण प्रणाली का सख्ती से पालन किया जाता है। छात्रों ने कच्चे माल के मिश्रण, स्टेरिलाइजेशन, फर्मेंटेशन, गुणवत्ता परीक्षण, बॉटलिंग और वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को देखा। इस दौरान उन्हें खाद्य प्रसंस्करण में स्वचालन, गुणवत्ता प्रमाणन और सप्लाई चेन प्रबंधन की चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस भ्रमण का मार्गदर्शन विभाग के प्रभारी पंकज कुमार सिंह, मानसी, डॉ. नीलम त्रिपाठी और पूजा जैन ने किया। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button