गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जेवर में नोएडा  इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल के साथ एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा एयरपोर्ट की वार्षिक क्षमता लगभग 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की होगी। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं। पूरे क्षेत्र को कई सुरक्षा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और प्रमुख स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। प्रशासन की तरफ से समारोह के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए न केवल नया विकल्प देगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति देगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button