गाजियाबाद

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, निडौरी में धर्मेश तोमर, माननीय विधायक धौलाना विधानसभा एवं जनपद में संचालित राजकीय छात्रावासों एवं वृद्धाश्रम, दुहाई में माननीय पार्षदों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कराया गया।

डा० भीमराव अम्बेडकर जयती के उपलक्ष्य में गिन्नी देवी मोदी इन्स्टीटयूट ऑफ एजुकेशन, मोदीनगर में विधायक मोदीनगर श्रीमती मजू सिवाच एव विकास खण्ड भोजपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिह की गरिमामयी उपस्थिति में डा० भीमराव अम्बेडकर जयती का आयोजन कराया गया। इसी प्रकार राजकीय पालिटेक्निक, गाज़ियाबाद में माननीय विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी व इन्स्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेन्स एण्ड मैनेजमेन्ट गाजियाबाद में विधायक-गाजियाबाद संजीव शर्मा एवं आई०टी०एस० कालेज, मोहन नगर में माननीय पार्षद श्री तुषार चौधरी तथा राजकीय आई०टी०आई०, लोनी में विधायक-लोनी नन्दकिशोर गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति में डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया

कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों तथा संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वक्तव्य, कविताएँ एवं सविधान पर आधारित सामूहिक पाठ किया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि डॉ० आम्बेडकर का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है एवं शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय का मार्ग ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है।
जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर ने समाज में समान अधिकार और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियो तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button