
चाईबासा में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 31 मार्च को राहुल गांधी होंगे शामिल, कई विषयों पर होगा मंथन, सांगठनिक मजबूती पर जोर। WEST SINGHBHUM 22 मार्च, कांग्रेस शिविर, चाईबासा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन के तहत चाईबासा में आज से झारखंड और ओड़िशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 31 मार्च को शिविर में राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।



