अध्यात्मउत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां श्रृंगार गौरी का होगा दर्शन,श्री काशी विश्वनाथ धाम में समन्वय बैठक

—वर्ष में सिर्फ एक दिन मां के विग्रह का मिलता है दर्शन,श्रद्धालुओं में उत्साह

वाराणसी, । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में वासंतिक चैत्र नवरात्र का चौथा दिन आदिशक्ति के गौरी स्वरूप मां श्रृंगार गौरी को समर्पित है। वर्ष में सिर्फ एक दिन के लिए खुलने वाले दरबार में दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

ज्ञानवापी परिसर में स्थित माता रानी के दरबार में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर शनिवार शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर के सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं दर्शनार्थियों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मंथन किया। बैठक में प्रमुख विषयों जैसे—दर्शन के लिए निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या तथा उनकी समुचित व्यवस्था—पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह निर्णय किया गया कि माँ श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुव्यवस्थित व्यवस्था श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा की जाएगी। साथ ही पूजा सामग्री जैसे डमरू, घंटी, शंख, नारियल एवं चुनरी की व्यवस्था भी मंदिर न्यास द्वारा ही सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन तथा कैमरा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त मंदिर न्यास द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए फलाहार एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था भी मंदिर न्यास द्वारा की जाएगी। मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दर्शन पूजन का लाभ उठाये।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button