
नई दिल्ली: इजराइल के दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के आस-पास मिसाइल हमलों की खबर सामने आई है। ये हमले ईरान के बुशहर और नतान्ज़ स्थित परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं। इज़राइली सेना ने हमले की पुष्टि की है। हमले में कई रिहायशी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेना की होम फ्रंट कमांड की टीमें अब भी मलबे में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं, राहत कार्य जारी है।
हालांकि, इजराइली अधिकारियों ने परमाणु स्थलों पर किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच, संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में भी वायु रक्षा प्रणालियों ने आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। वहीं सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।



