दिल्लीनई दिल्ली

दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में नई सौर तकनीकों का प्रदर्शन

पेरोव्स्काइट सोलर पैनल को पारंपरिक पैनलों का सस्ता और लचीला विकल्प बताया जा रहा है, जिसे घर के कई हिस्सों में लगाया जा सकता है।

नई दिल्ली I दिल्ली में चल रहे भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में नवकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें कई स्टार्टअप्स अपनी उन्नत तकनीकों को पेश कर रहे हैं।

इन्हीं में से एक प्रमुख तकनीक पेरोव्स्काइट सोलर पैनल है, जिसे पारंपरिक सोलर पैनल का विकल्प माना जा रहा है। यह तकनीक खास इसलिए है क्योंकि इसे सिर्फ छत ही नहीं, बल्कि खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों पर भी आसानी से लगाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह पैनल परंपरागत सोलर पैनलों की तुलना में काफी किफायती है और उपयोग में अधिक लचीला भी है। इससे घरों और इमारतों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस तकनीक को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button