उधार की रकम वापस मांगने पर घर में घुसकर पीट ,पीड़िता की दिव्यांग पत्नी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

मुरादनगर। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में उधार दिये हुए 40 हजार रुपये पर वापस मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए घायल दिया। आरोपितों ने पीड़ित की दिव्यांग पत्नी से भी मारपीट व अश्लीलता की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एक कालोनी में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। युवक के अनुसार कुछ माह पूर्व उनके एक परिचित ने उनसे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपित उन्हें टालने लगा। जब पीड़ित ने जोर देकर रकम वापस मांगी तो उसने ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनो के बीच कहासुनी हो गई। रात को आरोपित व उसके साथ पीड़ित के घर में घुसे और लात घूसों से हमला करके घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब पीड़ित की दिव्यांग पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी अश्लीलता की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ललित कुमार और उसके दो साथियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी का कहना आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

राशिद अली मनस्वी वाणी संवाददाता



