नई दिल्ली

निर्वाचन आयोग: केरल, असम और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को 2.37 लाख से अधिक मतदाता घर से मतदान करेंगे

: निर्वाचन आयोग ने बताया है कि केरल, असम और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में दो लाख सैंतीस हजार से अधिक मतदाता घर पर मतदान कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि केरल, असम और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में दो लाख सैंतीस हजार से अधिक मतदाता घर पर मतदान कर सकेंगे। आयोग ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख 67 हजार से अधिक और 70 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की अनुमति दी गई है। इसमें केरल के एक लाख 45 हजार से अधिक, असम के 19 हजार और पुदुचेरी के दो हजार, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त केरल से लगभग 62 हजार, असम से 6 हजार और पुदुचेरी से एक हजार 600 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। आयोग ने घोषणा की कि मतदाताओं को घर से मतदान के कार्यक्रम की जानकारी पहले ही दे दी जाएगी और मतदान अधिकारियों का एक दल मतदाता के घर जाकर उनका वोट एकत्र करेगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button