मोदीनगर

शहीद द्वार सड़क निर्माण में तेजी, सोमवार तक पूरा करने का अल्टीमेटम

दीपक त्यागी सरधना। संवाददाता
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पालिका ने विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर गति दी है। लंबे समय से अधर में लटकी शहीद द्वार सड़क का निर्माण अब जोर-शोर से चल रहा है। स्थानीय निवासियों के असंतोष के बाद पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को सोमवार तक कार्य पूरा करने का सख्त अल्टीमेटम थमा दिया है।
शहीद द्वार सड़क का निर्माण कार्य वर्षों से रुका हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। इस मार्ग का विशेष महत्व है क्योंकि यहीं से अंबेडकर जयंती का शुभारंभ होता है और मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्थानीय लोगों के साथ वार्ता की गई। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद शहीद द्वार पर सड़क निर्माण पुनः शुरू कराया गया। रविवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी और सोमवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अंबेडकर द्वार की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पालिका प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि जयंती के दिन नगर पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित दिखे। कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा, “बाबा साहब की जयंती हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। नगर की गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। जनता को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, यही हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”
ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया, “शहीद द्वार सड़क निर्माण में तेजी लाई गई है। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश हैं कि सोमवार तक कार्य पूरा हो। अंबेडकर द्वार की सफाई और मरम्मत भी युद्ध स्तर पर हो रही है।” पालिका ने नागरिक सुविधाओं और विकास के लिए कोई लापरवाही बर्दाश्त न करने का संकल्प दोहराया है। जयंती की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे शहरवासियों में उत्साह है। उम्मीद है कि समय पर सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button