देहरादून

जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार

देहरादून I देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर श्रीमती प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 फरवरी 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने श्रीमती जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button