गाजियाबाद

मुरादनगर में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त रुख, रेलवे रोड से हटाया अतिक्रमण पीली पट्टी खींची

दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना होगी कानूनी कार्रवाई :डीसीपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी 

मुरादनगर। शहर  में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हुआ है, लगातार तीसरे दिन अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान का निरीक्षण किया। उनके साथ एसीपी भास्कर वर्मा एवं थाना प्रभारी अंकित चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन की संयुक्त टीम नगर पालिका और पुलिस द्वारा शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रेलवे रोड पर विशेष रूप से अभियान चलाते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने हटाए गए सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।रेलवे रोड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीली पट्टी भी खींची गई, जिसके आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने समझा कर  स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु करने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

_______

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button