
खेकड़ा I घिटौरा गांव मे रविवार सुबह समाजवादी पार्टी की धन्यवाद जनसभा आयोजित होगी। जिसमे कैराना सांसद इकरा हसन मुख्य रूप से संबोधित करेंगी। जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा नेता रवि बैसला ने क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा कर और कस्बो मे जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की।
जनसभा मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर रवि बैसला ने रटौल, डगरपुर, तिगरी, बसौद, बागपत और अमीनगर सराय समेत दर्जनो गांवो का दौरा कर लोगो को निमंत्रण पत्र वितरित किए। रवि बैसला ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गो के हितो की रक्षा करने वाली पार्टी है।



