उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं और मासूम की मौत

प्रिंस गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता

  • – डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर, दो घायल 
  • – पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सदरपुर गांव के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार रात करीब 12:15 बजे कैंटर में सवार पांच लोग अपने गांव सकतीया सिंगवाली थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली से लुधियाना पंजाब जा रहे थे। सदरपुर टोल प्लाजा से जखेड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्स्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में श्रीदेवी पत्नी अभिषेक (28 वर्ष), सावित्री देवी पत्नी लालाराम (32 वर्ष) और आठ माह के मासूम अभिजीत पुत्र अभिषेक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।हादसे में लालाराम निवासी गांव सकतीया सिंगवाली थाना फतेहगंज जनपद बरेली तथा अभिषेक निवासी मांझगांव थाना मल्लभा जनपद हरदोई घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंद्रकांत यादव, सिम्भावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार तथा सीओ स्तुति सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य कराते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button