
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने केंद्र की सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के 11 वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई और इनके सकारात्मक प्रभाव का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के 11 वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
X पर लिखा कि आज से 11 साल पहले, इसी दिन NDA सरकार द्वारा शुरू की गई कई अहम योजनाएं देशवासियों के जीवन में गरिमा, भरोसा और आर्थिक स्थिरता लाने के हमारे संकल्प को दर्शाती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।



