गाजियाबाद

डॉ. के. एन. मोदी ग्लोबल स्कूल की शाखा प्रीटी पेंग्विंस में मदर’एस डे सेलिब्रेशन

” स्प्लैश का लव और केयर” का आयोजन।

डॉ. के. एन. मोदी ग्लोबल स्कूल की शाखा प्रिटी पेंगुइन्स स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में “फ़्लैश ऑफ लव एंड केयर” नामक भव्य पूल पार्टी का आयोजन बड़े उत्साह और आनंद के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 300 से अधिक माताओं ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रेम, समर्पण और देखभाल को सम्मान देना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान माताओं और बच्चों ने पूल पार्टी, म्यूजिक, डांस, मजेदार गेम्स और कई मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इस विशेष अवसर पर माताओ के लिए केक कटिंग का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एक विशेष सौंदर्य प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसे द प्रिंसेस सैलून “वी एल सी सी” आर्टिस्ट मिस एकता और उनकी टीम द्वारा गठित किया गया, जिसमें माताओं को रिलैक्स और स्पेशल महसूस कराने के लिए कई आकर्षक सौंदर्य प्रशिक्षण जिसमें हेयरकट, हेयर स्टाइल, मसाज, डेली मेकअप के बारे में बताया और सिखाया गया। कार्यक्रम का माहौल प्यार, हंसी, खुशी और खूबसूरत यादों से भर गया।

स्कूल हेडमिस्ट्रेस श्रीमती प्रेरणा वर्मा ने सभी माताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन परिवार के प्यार, अपनापन और मजबूत रिश्तों का सुंदर प्रतीक बना।

“माँ का प्यार जीवन की सबसे खूबसूरत शक्ति है, और यह आयोजन उसी प्रेम को समर्पित एक छोटा सा प्रयास था।”

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button