
छपरौली I कस्बे मे मकान सूचीकरण एवं जनगणना अनुसूची 2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल मे किया गया। और नगर पंचायत चेयरमैन धर्मेंद्र खोखर ने स्वयं ऑनलाइन गणना दर्ज कर अभियान की शुरुआत की। एवं लोगो को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ो का संग्रह नही बल्कि देश और समाज के विकास की मजबूत नींव है। जनगणना से प्राप्त सटीक जानकारी के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओ को बेहतर ढंग से लागू करती है। उन्होने कहा कि यदि नागरिक सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे तो विकास योजनाओ का लाभ वास्तविक जरूरतमंदो तक आसानी से पहुंच सकेगा। उन्होने कस्बावासियो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्व-गणना अभियान मे बढ़-चढ़कर भाग ले। और ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण मे भागीदार बने। उन्होने बताया कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनेगी। जिससे नागरिको को भी सुविधा मिलेगी और सरकारी रिकॉर्ड अधिक सटीक तैयार हो सकेंगे।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सीमा राघव ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र मे मकानो का सूचीकरण और परिवारो का डेटा संकलन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने लोगो से अपील कर कहा कि गणना कार्य के दौरान सहयोग करे। और सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। इस अवसर पर तहजुब मलिक लिपिक, विशाल कंप्यूटर ऑपरेटर और नगर पंचायत कर्मचारी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।


