हापुड़

कॉलेज में घुसकर महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता

प्रिंस / गढ़ मुक्तेश्वर संवाददाता

– पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया

गढ़मुक्तेश्वर,। कोतवाली क्षेत्र स्थित नानपुर गांव में रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कॉलेज परिसर के भीतर घुसकर महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अनुराग मावी अपने तीन साथियों के साथ कार से कॉलेज परिसर में पहुंचा। आरोप है कि आरोपितों ने वहां मौजूद महिला अध्यापिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर कॉलेज के गार्ड और चपरासी के साथ भी दुर्व्यवहार किया ,आरोप है कि युवकों ने कॉलेज के शिक्षकों को धमकी के बाद कॉलेज स्टाफ में दहशत फैल गई, घटना की सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button