
मनस्वी वाणी ब्यूरो
हापुड़ / मुरादाबाद। मुरादाबाद भाजपा जिला प्रभारी व निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने आगामी एमएलसी चुनाव व संगठन को लेकर समीक्षा बैठक में भाग लिया।
इस दौरान डॉ विकास अग्रवाल का मुरादाबाद जिला प्रभारी के नाते प्रथम आगमन पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में डा. विकास अग्रवाल ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्य योजना तैयार की। वहीं आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लक्ष्य के साथ पूरी सक्रियता से जुटने का आग्रह किया।इसके उपरांत जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक कर जनपद से जुड़े विभिन्न विषयों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
डॉ विकास अग्रवाल नें कहा कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही विजय का आधार है। आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के संकल्प के साथ हम सभी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने की। इस अवसर पर एमएलसी जयपाल सिं, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, राजपाल चौहान, सुरेश सैनी, पूर्व विधायक राजेश कुमार, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजय सिंह, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंखधर, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका सहित जनपद के जनप्रतिनिधि पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, अभियानों के संयोजक के साथ वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।



