हापुड़

चंद घंटों फरार हो गई नई नवेली दुल्हन

– पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

सिंभावली, । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने में पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

गांव लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर के निवासी विनोद कुमार ने तहरीर में बताया कि, लगभग तीन महीने पहले उसकी शादी के लिए हल्द्वानी निवासी पंडित से संपर्क किया गया था। पंड़ित ने शादी करवाने का आश्वासन दिया और बताया कि लड़की गरीब परिवार से है, इसलिए उसके माता-पिता को कुछ पैसे देने होंगे और शादी मंदिर में ही करनी होगी।पंडित की बातों में आकर, 14 अगस्त को विनोद कुमार अपनी माता जयवीरी, भाई मनोज और तीन अन्य लोगों के साथ रामपुर के एक शिव मंदिर पहुंचे। वहां पंडित ने संकल्प करवाकर  उसकी शादी एक युवती से करवा दी। पंडित ने उससे युवती की मां को 1 लाख रुपए दिलवाए और शादी करवाने के लिए 2100 रुपए भी लिए। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर ग्राम लिसड़ी आ गए।  उसने पत्नी को पहनने के लिए एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी सैंपल (कान की बाली), एक चांदी का हार और एक सोने का मंगलसूत्र दिया था। विवाहिता दो दिन तक घर में रही, लेकिन 15 अगस्त की रात करीब दो बजे वह घर से सभी सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने आसपास पत्नी को हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।  पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पंडित शास्त्री, दुल्हन और उसके परिवार वालों ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित का प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button