
भीषण गर्मी के बीच गंगनहर पर नहाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही
- राशिद अली / मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर। भीषण गर्मी के बीच गंगनहर पर नहाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार की देर शाम गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी रविंदर पाल (उम्र 28 वर्ष) दोस्तों के साथ नहाने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। अभी तक युवक का कोई पता नहीं लग सका है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि रविंदर पाल ने महज 10 दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ पहली शादी की सालगिरह मनाई थी। दोस्तों ने तुरंत चिल्लाकर सहायता मांगी, लेकिन पानी की तेज धारा के कारण कोई कुछ कर पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने गंग नहर में तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक युवक का कहीं कोई पता नहीं लग सका है ।परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। पत्नी का रोना देखकर पूरा गांव सन्नाटे में डूब गया। रविंदर के परिजनों का कहना है कि वह बहुत खुशमिजाज था, सालगिरह पर धूमधाम से पार्टी की थी। गर्मी बढ़ने के साथ गंगनहर पर नहाने वालों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन बिना किसी सावधानी के नहाना जानलेवा साबित हो रहा। पुलिस की चेतावनी के बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे। गोताखोर लगातार नहर में तलाश जारी रखे हुए हैं। लेकिन अभी तक डूबे युवक का पता नहीं लग सका है।



