नई दिल्ली

NEET पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी

नई दिल्ली: : सीबीआई ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 14 स्थानों पर तलाशी लेकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले से गिरफ़्तार पांच आरोपियों को कोर्ट ने सात दिन की कस्टडी में भेजा है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिछले 24 घंटों में, NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक में कथित अनियमितताओं के मामले में, देश भर में 14 जगहों पर तलाशी ली है और दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में पहले से गिरफ़्तार किए गए पांच आरोपियों को सीबीआई ने आज गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यह पेशी स्पेशल सीबीआई जज अजय गुप्ता के सामने हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की कस्टडी मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 

कोर्ट ने अब सीबीआई को आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी दे दी है। आरोपियों की पहचान नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मंगिलाल बीवाल, विकास बीवाल और दिनेश बीवाल और गुरुग्राम के यश यादव के रूप में हुई है। वही पिछले 24 घंटों में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे के रूप में हुई है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button