उत्तर प्रदेश

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा कार्यालय

: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं के अनुरूप आज 10, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन अपने कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे।

श्री खन्ना ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल जैसे ईंधनों की बचत करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है, क्योंकि देश में लगभग 85 से 86 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात विदेशों से करना पड़ता है, जिस पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा व्यय होती है। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए समय की मांग है कि हम ईंधन का न्यूनतम उपयोग करें तथा वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाएं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे यथासंभव साइकिल, सार्वजनिक परिवहन एवं साझा वाहनों का उपयोग कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button