
ब्रजघाट चेकपोस्ट पर हुआ हादसा,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रिंस / गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता
ब्रजघाट,। गंगा नगरी स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर डंफर की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं डंफर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार जयपाल सिंह और ललता प्रसाद निवासी गांव अल्लाबख्शपुर व रामावतार निवासी लठीरा तीनों लोग बाईक से सवार होकर ब्रजघाट श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक से दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचे तो पीछे से आए मिट्टी से भरे डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सार्थक कुमार ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ललता प्रसाद( 50) वर्षीय की मौत हो गई। जबकि घायल जयपाल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि आए दिन मिट्टी से भरे डंफरों से सड़क हादसें हो रहे है। पूर्व में इस प्रकार के हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंफर को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



