
गाजियाबाद के सभी अखाड़ों को आमंत्रित, इस बार केवल गाजियाबाद के खिलाड़ी भाग लेंगे
गाजियाबाद, 14 मई 2026 – श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट, शिवशक्ति धाम डासना, गाजियाबाद के स्टेडियम में हर महीने के दूसरे रविवार को “धर्म कुमार कुश्ती सीरीज” का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत रविवार, 17 मई 2026 से हो रही है।
आज शिवशक्ति धाम डासना में श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के सचिव छोटे नरसिंहनंद अनिल यादव की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर चतर सिंह (संरक्षक, गाजियाबाद कुश्ती संघ) एवं सत्तन पहलवान (सचिव, गाजियाबाद कुश्ती संघ) ने भाग लिया और सीरीज की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर रमोश पहलवान एवं पहलवान सुदेश यादव भी उपस्थित रहे।।इस बार की सीरीज में केवल गाजियाबाद के खिलाड़ी ही भाग लेंगे तथा इस बार इसी प्रतियोगिता में गाजियाबाद के लिए WFI के यूपी अंडर-23 का ट्रायल भीं शिवशक्ति धाम डासना होगा ।
प्रतियोगिता विवरण:
केटेगरी: अंडर-17, अंडर-15, अंडर-12
वजन श्रेणियाँ:
- अंडर-12: 30-35 किग्रा, 36-40 किग्रा, 41-45 किग्रा
- अंडर-15: 52 किग्रा, 62 किग्रा, 68 किग्रा
- अंडर-17: 82 किग्रा, 92 किग्रा
- प्रत्येक अखाड़े से प्रत्येक वजन श्रेणी में केवल एक खिलाड़ी ही भाग ले सकेगा।
वजन तौलने का समय: 17 मई 2026, सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक (इसके बाद कोई वजन नहीं लिया जाएगा)।
श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के सचिव छोटे नरसिंहनंद अनिल यादव ने कहा कि इस सीरीज का उद्देश्य गाजियाबाद के स्थानीय पहलवानों सहित प्रदेश भर के पहलवानो को मंच प्रदान करना और कुश्ती को बढ़ावा देना है। गाजियाबाद कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया।



